फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSSC Instructor Mains Result: यूपी इंस्ट्रक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, परिणाम यहां से करें चेक

Mon, 29 Jul 2024 01:25 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSSSC Instructor Mains Result Out:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSSC Instructor Mains Result Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। कुल 2504 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • अनारक्षित वर्ग के लिए 992 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 658 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 506 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 43 पद

वेतन
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के चरण 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in. पर जाएं। 
  • होमपेज पर इंस्ट्रक्टर मेन्स 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब परिणाम डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का  एक प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें