UPSSSC Instructor Mains Result Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अनुदेशक मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in. के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन/साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। कुल 2504 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।