रिक्ति विवरण
मुख्य परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की गई थी। यह भर्ती परीक्षा कुल 2504 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- अनारक्षित वर्ग के लिए 992 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 658 पद
- अनुसूचित जाति के लिए 506 पद
- अनुसूचित जनजाति के लिए 43 पद
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
ऐसे दर्ज करें आपत्ति
अगर आप उत्तर कुंजी को चुनौती देना चाहते हैं तो निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे 'Important Announcement' अनुभाग पर क्लिक करें।
- यहां "विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2022, अनुदेशक मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2021)/03 की दिनांक 25-02-2024 को सम्पन्न लिखित परीक्षा से सम्बन्धित अनन्तिम (Provisional) उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने हेतु यहां क्लिक करें।" पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- आपत्ति दर्ज करें और संबंधित साक्ष्य अपलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक प्रति डाउनलोड कर लें।