उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है।
आयु सीमा
डेंटल हाइजीनिस्ट पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 01 जुलाई, 2023 को 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से दंत स्वास्थ्य में डिप्लोमा होना चाहिए। पदों के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को उत्तर प्रदेश राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए।
पदों का विवरण
डेंटल हाइजीनिस्ट पद के लिए फीस भुगतान और आवेदन पत्र में संशोधन कराने की अंतिम तारीख 27 जुलाई 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के तहत दंत स्वास्थ्य सेवा विभाग में डेंटल हाइजीनिस्ट के लिए कुल 288 रिक्तियों को भरना है। इसमें दंत स्वास्थ्य विज्ञानी ( Dental Hygienist) के कुल 264 पद और 24 पदों (विशेष चयन) को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 288 है, जिसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
UPSSSC Dental Hygienist आवेदन शुल्क
डेंटल हाइजीनिस्ट पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। यह सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को देना होगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, उन्हें अलग से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसका भुगतान मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले करना होगा।
UPSSSC Dental Hygienist वेतनमान
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग की तरफ से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) और दंत स्वास्थ्य विज्ञानी (डेंटल हाइजीनिस्ट) विशेष चयन के तहत इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 9300 रुपये से 34800 रुपये वेतन ग्रेड पे 4200 लेवल 6 के तहत मिलेगा।