स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक
भारतीय रिजर्व बैंक ग्रेड बी के पहले चरण का स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक 15 दिनों के भीतर जारी किए जाएंगे। पहले चरण की परीक्षा 09 जुलाई 2023 को आयोजित की गई थी। आरबीआई ग्रेड बी के दूसरे चरण की परीक्षा 30 जुलाई 2023 को दो पालियों में आयोजित होने वाली है। पेपर-III (सामान्य वित्त और प्रबंधन) सुबह की पाली में आयोजित किया जाएगा और पेपर 1 (आर्थिक और सामाजिक मुद्दे) और पेपर 2 अंग्रेजी (लेखन कौशल) दोपहर की पाली में आयोजित किया जाएगा।