संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की तारीखों का एलान कर दिया है। आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इन तारीखों की घोषणा की। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा 2021 में सफलता पाई है। उन्हें इस परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा। उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इन तारीखों को देख सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का आयोजन 7 जनवरी 2022 से लेकर 16 जनवरी 2022 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 9 बजे से लेकर होपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा की समय सीमा 3 घंटे की होगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का प्रवेश पत्र भी जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
712 पदों पर की जाएगी नियुक्ति
सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का मोड लिखित होगा। मुख्य परीक्षा के बाद आयोग द्वारा साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा, इसमें मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले छात्र हिस्सा लेंगे। इस प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस के आधार पर सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021 के माध्यम से 712 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
यहां देखें
आधिकारिक कैलेंडर
इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आईएस, आईएफएस मुख्य परीक्षा 2021 के लिए डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) -1 को 22 नवंबर 2021 को जारी कर दिया है। डीएएफ को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को पास किया है वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे भर दें। इस फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2021 शाम 6 बजे तक है।
डीएएफ (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) के लिए
यहां क्लिक करें।