फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS Mains 2024: यूपीएससी ने जारी किया भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम, नोट करें सभी तिथियां

Thu, 03 Oct 2024 08:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IFS Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा समय सारिणी जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं ।
 
विज्ञापन
UPSC, यूपीएससी - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IFS Mains 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा समय सारिणी जारी कर दी है। जो भी छात्र प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, और योग्य घोषित हुए, उन्हें अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीएससी ने आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा 16 जून, 2024 को आयोजित की थी और परिणाम 1 जुलाई, 2024 को जारी किए गए थे। उम्मीदवारों को 5 सितंबर तक डीएएफ जमा करना था।

Trending Videos

दो पालियों में होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा की शुरूआत 24 नवंबर को होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक रहेगी।

UPSC IFS Mains Exam Time Table: ये रही परीक्षा तिथियां

24 नवंबर को पहली पाली में सामान्य अंग्रेजी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में सामान्य ज्ञान की परीक्षा होगी। इसके बाद, अगली परीक्षा 26 नवंबर को होगी। इस दिन पहली पाली में गणित, सांख्यिकी और प्राणि विज्ञान के पेपर-1 की परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली में इन्हीं विषयों के पेपर-2 की परीक्षा होगी। उम्मीदवार पूरा कार्यक्रम नीचे देख सकते हैं:
 
यूपीएससी भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम
परीक्षा तिथि  सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे  दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे
24 नवंबर सामान्य अंग्रेजी  सामान्य ज्ञान 
25 नवंबर कोई पेपर नहीं (आराम का दिन) कोई पेपर नहीं (आराम का दिन)
26 नवंबर गणित पेपर-I
सांख्यिकी पेपर-I
प्राणि विज्ञान पेपर-I
गणित पेपर-II
सांख्यिकी पेपर-II
प्राणि विज्ञान पेपर-II
27 नवंबर सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I
वनस्पति विज्ञान पेपर-I
सिविल इंजीनियरिंग पेपर- II
वनस्पति विज्ञान पेपर- II
28 नवंबर     कृषि इंजीनियरिंग पेपर-I
पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर- I
भौतिकी पेपर- I
कृषि इंजीनियरिंग पेपर-II
पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर-II
भौतिकी पेपर-II
29 नवंबर     कृषि पेपर- I
वानिकी पेपर- I
कृषि पेपर- II
वानिकी पेपर- II
30 नवंबर     भूविज्ञान पेपर- I भूविज्ञान पेपर- II
1 दिसंबर     रसायन विज्ञान पेपर- I
केमिकल इंजीनियरिंग पेपर – I
मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर – I
रसायन विज्ञान पेपर- II
केमिकल इंजीनियरिंग पेपर – II
मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर – II
विज्ञापन

ऐसे चेक करें परीक्षा कार्यक्रम

आईएफएस मुख्य परीक्षा कार्यक्रम की जांच करने के चरण
  • आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'Examination' अनुभाग पर क्लिक करें।
  • यहां 'Active Examination' वाले विकल्प पर क्लिक करें और 'Indian Forest Service (Main) Examination, 2024' पर क्लिक करें।
  • परीक्षा कार्यक्रम देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें