फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key 2024: एसएससी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Thu, 03 Oct 2024 06:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC CGL Tier-I Answer Key 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर-1 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Answer Key, उत्तर कुंजी - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CGL Answer Key: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय (SSC CGL 2024) भर्ती की टियर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.goc.in. पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने उत्तर कुंजी जारी करने के साथ ही उम्मीदवारों से इसके खिलाफ आपत्तियां भी मांगी हैं। यदि किसी उम्मीदवार को उत्तर कुंजी में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह 6 अक्तूबर शाम 6 बजे तक उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकता है।

एसएससी की ओर से 9 से 26 सितंबर 2024 तक सीजीएल टियर-1 परीक्षा आयोजित की गई थी। लाखों उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए और इस चरण को पास करने वालों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उम्मीदवार 100 रुपये प्रति आपत्ति शुल्क के साथ एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां और चुनौतियां उठा सकते हैं।
 

इतना है आपत्ति शुल्क

वेबसाइट पर आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "अस्थायी उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रक अब उपलब्ध हैं और उन्हें आयोग की वेबसाइट के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है। उम्मीदवार निर्दिष्ट अवधि के दौरान अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।"

नोटिस के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार आपत्ति दर्ज कराना चाहता है, तो वह 3 अक्तूबर, 2024 (शाम 6 बजे) से 6 अक्तूबर, 2024 (शाम 6 बजे) तक 100 रुपये प्रति प्रश्न/उत्तर का भुगतान करके ऑनलाइन अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकता है। 6 अक्तूबर, 2024 को शाम 6 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

SSC CGL Answer Key Download: ऐसे डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर-1 उत्तर कुंजी

जो भी उम्मीदवार टियर-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं:
  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और उत्तर कुंजी प्रदर्शित होगी।
  • उत्तर कुंजी की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें