फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IES ISS 2022: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस भर्ती आवेदन का आखिरी मौका, जल्दी करें अप्लाई

Tue, 26 Apr 2022 03:47 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES ISS Recruitment 2022: भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ ISS) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 26 अप्रैल को समाप्त हो रही है। हालांकि, यूपीएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 मई से 10 मई को शाम 6.00 बजे तक वापस भी लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sarkari Naukri UPSC IES ISS Recruitment 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा (IES/ ISS) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार, 26 अप्रैल को समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर शाम छह बजे तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, यूपीएससी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 04 मई से 10 मई को शाम 6.00 बजे तक वापस भी लिए जा सकते हैं। 

विज्ञापन

यूपीएसएसी की भारतीय आर्थिक सेवा/ भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा 24 जून, 2022 से आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य आर्थिक सेवा और सांख्यिकी सेवा से जुड़े विभागों में कुल 53 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 24 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 29 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं। यूपीएससी आईईएस और आईएसएस भर्ती के पात्रता मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवारों की उम्र 21 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 

 

यूपीएससी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 

IES Recruitment : आईईएस यानी भारतीय आर्थिक सेवा के लिए इकोनॉमिक्स/ एप्लाइड इकोनॉमिक्स/ बिजनेस इकोनॉमिक्स/ इकोनॉमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
 
ISS Recruitment : आईएसएस यानी भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए एक विषय के रूप में ‎स्टैटिस्टिक्स/ मैथेमेटिकल ‎स्टैटिस्टिक्स/ एप्लाइड ‎स्टैटिस्टिक्स के साथ स्नातक डिग्री या ‎स्टैटिस्टिक्स/ मैथेमेटिकल ‎स्टैटिस्टिक्स/ एप्लाइड ‎स्टैटिस्टिक्स में मास्टर डिग्री होना जरूरी है।

यूपीएससी भर्ती की चयन प्रक्रिया

यूपीएससी भारतीय आर्थिक/ सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसमें अधिकतम 1,000 अंक लिखित परीक्षा के होंगे और उसके बाद में एक व्यक्तित्व परीक्षण आयोजित किया जाएगा जो कि अधिकतम 200 अंकों का होगा।
 

यूपीएससी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट प्राप्त महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को छोड़कर, अन्य सभी श्रेणियों के उममीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना आवश्यक है। 
 
विज्ञापन

UPSC IES/ISS 2022 आवेदन की प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करें।
  3. IES / ISS के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक (भाग-I) पर क्लिक करें।
  4. यहां दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ें और पंजीकरण के लिए आगे बढ़ें।
  5. अब अपना विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. लॉग इन करें और भाग- 2 पंजीकरण के साथ आगे बढ़ें।
  7. फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें