NHM MP Recruitment 2022: मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्य प्रदेश के शहरी स्वास्थ्य और कल्याण के लिए 1,222 संविदा स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पद भरने जा रहा हैं। भर्ती में अप्लाई करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को स्ट्रेटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (एसएएमएस) की वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन करना होगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) में संविदा स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की होना चाहिए, और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जीएनएम या बीएससी (नर्सिंग) किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल के रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।
वहीं, संविदा फार्मासिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त किया होना चाहिए और एमपी फार्मेसी काउंसिल के रजिस्टर्ड होना जरूरी हैं। स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी गई है।