फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims 2021: परीक्षा में शामिल होने से पहले पढ़ लें नियमावली, नहीं तो हो सकते हैं निलंबित  

Thu, 07 Oct 2021 09:29 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Prelims 2021: सिविल सेवा प्री परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर 2021 को होगा। इस नियमावली में परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। इनमें परीक्षा के दौरान क्या लाना है क्या नहीं और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दी गई है। 
 
विज्ञापन
UPSC prelims 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए जरूरी नियमावली जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं उन्हें इन नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 अक्तूबर 2021 को होगा। इस नियमावलि में परीक्षा से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। इनमें परीक्षा के दौरान क्या लाना है, क्या नहीं और एडमिट कार्ड से जुड़े नियम बताएं गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा से पहले नीचे दिए गए नियम जरूर पढ़ लें और किसी भी समस्या के आने पर जल्द से जल्द आयोग से संपर्क करें। 

विज्ञापन

नियम यहां पढ़ें -:

  • पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर आएं: जिन उम्मीदवारों की तस्वीर एडमिट कार्ड पर सही से नहीं दिख रही है वह परीक्षा हॉल में अपनी दो पासपोर्ट साइज की फोटो लेकर जाएं। इसकी जरूरत परीक्षा के दोनों सत्रों में पड़ेगी। 
  • सहायक लाने वालों के लिए नियम: जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए सहायक को चुना है, वह उसी सहायक के साथ परीक्षा हॉल में प्रवेश ले सकेंगे जिन्हें ई-एडमिट कार्ड जारी किया गया है। इसके अलावा किसी भी अन्य को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 
  • ओएमआर शीट में सही जानकारी भरें: उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में ओएमआर शीट पर प्रश्नों के उत्तर देने से पहले सभी जानकारी सावधानी से भरें। उम्मीदवार यह ध्यान रखें की शीट पर किसी भी तरह की गलत सूचना भरने, विशेषकर अपना रोल नंबर भरते हुए किसी गलती पर उम्मीदवार की उत्तर पुस्तिका रिजेक्ट कर दी जाएगी। 
  • किसी भी तरह का नकल/फर्जीवाड़ा करने से बचें: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड पर कोई अन्य व्यक्ति परीक्षा देते पकड़ा जाता है तो उसे परीक्षा से निलंबित कर दिया जाएगा। अपराध सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी। 
  • परीक्षा सेंटर पर समय से पहुंचे: उम्मीद्वार एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा सेंटर पर पहुंच जाएं। सेंटर को बदलने से संबंधित कोई भी निवेदन मान्य नहीं होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें