कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए 05 अक्तूबर से परीक्षा शुरू हो चुकी है।इस भर्ती के लिए परीक्षा 05 अक्तूबर से 02 नवंबर के बीच आयोजित की जानी है। कर्मचारी चयन आयोग ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन फरवरी 2021 में जारी किया था। हालांकि, आयोग ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि MTS भर्ती 2021 के जरिये कुल कितने पदों को भरा जाना है।MTS भर्ती के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है और इनमें से सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों तथा विभागों में नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में हिस्सा ले रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कंप्लीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC MTS Classes - Watch Now की सहायता ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SSC Static GK Quiz (पिछले साल के महत्वपूर्ण प्रश्न)
सफल होने के लिए कितने प्रश्नों का जवाब देना है जरूरी
अगर अभी तक के MTS परीक्षा के प्रश्नों को देखा जाए, तो इस परीक्षा का कट ऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। अभी तक 75 से 80 फीसदी प्रश्न ईजी (Easy) और मॉडरेट (Moderate) श्रेणी के आ रहे हैं, और आसान प्रश्नों के आने पर कट ऑफ का बढ़ जानाआम बात है। हालांकि, अभी यह शुरुआती दौर की परीक्षा है और ऐसा संभव है कि आगे आने वाले शिफ्ट्स में प्रश्नों का लेवल थोड़ा कठिन होता जाए। इसलिए, अभ्यर्थियों को सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी