फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA Recruitment 2021: NDA में महिलाओं की भर्ती का रास्ता खुला, जानें आवेदन के लिए किन फिजिकल स्टैंटर्ड की पड़ेगी जरूरत

सार

UPSC NDA Recruitment 2021: NDA & NA (II) 2021 में महिला अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 8 अक्टूबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में महिलाओं के प्रवेश पर फैसला दिए जाने के लगभग 1 महीने बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भी महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने पहले सर्वोच्च अदालत को यह जानकारी दी थी कि सैन्य बलों ने नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में महिलाओं को शामिल करने का फैसला किया है, लेकिन इस प्रक्रिया को शुरू करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा महिलाओं को इसी सत्र में शामिल होने की अनुमति देने की बात कहने के बाद आवेदन पोर्टल को फिर से खोल दिया गया है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर  FREE NDA E-Books & Courses  फ्री कोर्सेस से जुड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


कब तक चलेगी आवेदन प्रक्रिया 
महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है और यह 9 अक्टूबर तक चलेगी। गौरतलब है कि पुरुषों के लिए  NDA & NA (II) 2021 की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुरूष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होकर 29 जून तक चली थी।

आवेदन करने के लिए किन शारीरिक योग्यताओं की पड़ेगी जरूरत 
महिला अभ्यर्थियों के लिए कितने सीटों पर भर्ती होगी और इसके लिए किन शारीरिक योग्यताओं की जरूरत पड़ेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। महिलाओं की भर्ती के संबंध में जारी सूचना के मुताबिक इन सारी चीजों की जानकारी बाद में दी जाएगी। हालांकि यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अन्य सैन्य परीक्षाओं में महिलाओं के लिए जो शारीरिक योग्यता निर्धारित हैं, वहीं योग्यताएं इस परीक्षा में भी मांगी जा सकती हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन

कब होनी है NDA & NA (II) 2021 की परीक्षा 
UPSC द्वारा साल में 2 बार इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है और 2021 के दूसरे चक्र की परीक्षा के लिए UPSC ने 9 जून को अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना था, लेकिन आयोग ने इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया है। UPSC द्वारा जारी किए गए नए नोटिस के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन अब 14 नवंबर 2021 को किया जाना है।

कैसे करें तैयारी 
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट्स, फ्री ई-बुक्स और फ्री करेंट-अफेयर्स जैसी कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें