PET और PST में इन चीजों की होगी जांच
PET परीक्षा में अभ्यर्थियों की ऊँचाई तथा सीना की जांच की जाएगी। PET परीक्षा के ही समय अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट्स का भी वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को PST के लिए बुलाया जाएगा और इसमें पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी तथा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर को दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। आखिरी चरण में अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा और फिर फाइनल मेरिट तैयार किया जाएगा।
कैसे करें तैयारी
अगर आप SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।