UPSC NDA NA Admit Card: कब होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए)-1 के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल, 2022 को विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर उनके नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार इन्हें अच्छे से पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें।
UPSC NDA NA Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र एक जरूरी दस्तावेज है। इसकी जरूरत परीक्षा से लेकर नियुक्ति तक होगी। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें। परीक्षा केंद्र पर समय से थोड़ा पहले पहुंच जाएं और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
UPSC NDA NA Admit Card: प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NDA/NA प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।