इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण
NDA परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को NDA परिसर में ही रहना होता है। ऐसे में महिला अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से इतने कम समय में पूरे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना बहुत मुश्किल भरा काम है।
पदों की संख्या को लेकर बरकरार है असमंजस
NDA परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसे लेकर भी असमंजस बरकरार है। दरअसल, किसी भी परीक्षा में कितने अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाना है, इसके लिए सारी जरूरी चीजों को देखना होता है। जैसे कितने अभ्यर्थियों की जरूरत है और सफल होने वाले अभ्यर्थियों को कहां नौकरी मिलेगी। इसलिए, NDA परीक्षा में भी कितनी महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा, इसे लेकर भी गंभीर अध्ययन करने होंगे।
दूर-दराज के इलाकों की महिला अभ्यर्थियों को कैसे मिलेगी सूचना
इस परीक्षा के लिए UPSC ने 24 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है और इसमें आवेदन करने के लिए महिला अभ्यर्थियों को महज 15 दिनों का समय दिया गया है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि सुदूर गांवों में रहने वाली महिला अभ्यर्थियों को इसकी जानकारी कैसे मिलेगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप
सफलता एप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है।