फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Postal Circle Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश डाक विभाग में MTS समेत कई पदों पर निकली हैं भर्तियां, बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी

सार

UP Postal Circle Recruitment 2021 : उत्तर प्रदेश पोस्ट सर्कल, लखनऊ ने पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और MTS (ग्रुप D) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 उत्तर प्रदेश पोस्ट सर्कल, लखनऊ ने पोस्टल असिस्टेंट/सॉर्टिंग असिस्टेंट, पोस्टमैन और MTS (ग्रुप D) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक स्पोर्ट्स कोटा के तहत होने वाली इस भर्ती के माध्यम से कुल 46 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा इच्छुक अभ्यर्थी 5 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थियों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि इन पदों पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री ई-बुक्स की सहायता ले सकते हैं। आप इन फ्री ई-बुक्स से यहां से Exam Preparation FREE E-book - Subscribe Now जुड़ सकते हैं।

किन पदों पर होनी हैं भर्ती 

विज्ञापन

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 46 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों में  पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंटके 19 पद, पोस्टमैन के 12 पद, तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) ग्रुप D के 15 पद शामिल हैं। योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर आवेदन करने के लिए निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन फॉर्म 05 नवंबर तक नीचे दिए गए पते पर भेज सकते हैं।

पता : सहायक निदेशक (भर्ती) कार्यालय,
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल उत्तर प्रदेश सर्कल,
लखनऊ-226001

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यताएं 
पोस्टल असिस्टेंट/ सॉर्टिंग असिस्टेंट के पद के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं पोस्टमैन पद के लिए 12वीं पास और दसवीं कक्षा तक हिंदी का अध्ययन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इन दोंनो पदों पर आवेदन करने के लिए बेसिक कम्प्यूटर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। MTS के पोस्ट पर आवेदन करने के लिए हिंदी भाषा का अध्ययन करते हुए 10वीं पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 

बिना परीक्षा दिए मिलेगी नौकरी 
इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा दिए होना है। दरअसल ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे के तहत की जा रहीं हैं। इसलिए इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का स्पोर्ट्स में प्रदर्शन देखा जाएगा। खेलों में प्रदर्शन को किस तरह वरीयता दी जाएगी, इसकी पूरी जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।

यहां से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP लेखपाल, NDA & NA, SSC MTS समेत अन्य कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट्स, फ्री ई-बुक्स और फ्री करेंट-अफेयर्स जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें