UPSC NDA NA 2: इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, नौसेना अकादमी यानी NDA, NA 2 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 04 सितंबर, 2022 को करेगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र इसके कुछ दिनों पहले जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में नकारात्मक अंकन भी होगा। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
UPSC NDA NA 2: इतने पदों पर होगी भर्ती
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार NDA, NA 2 के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 400 निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को थल सेना, नौसेना और वायुसेना विंग के 150वें कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही भारतीय नौसेना एकेडमी के 112वें कोर्स में प्रवेश मिलेगा जो 02 जुलाई, 2022 से शुरू होगा। NDA, NA 2 में उम्मीदवारों का चयन 900 अंकों की लिखित परीक्षा और 900 अंकों के एसएसबी/साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
UPSC NDA NA 2: योग्यता और आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में बारहवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों का जन्म 2 जनवरी, 2022 के बाद और 1 जनवरी, 2007 से पहले होना चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, महिला और जेसीओ/एनसीओ/ओआरएस के बच्चों के लिए आवेदन निशुल्क है।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए
यहां क्लिक करें।