फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Admit Card 2024: आईईएस- आईएसएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी; तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड

Fri, 14 Jun 2024 03:35 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES- ISS Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा के लिए एडमिड कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IES, ISS Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 14 जून, 2024 को भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/ आईएसएस) परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- (upsconline.nic.in.) के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनवोड कर सकते हैं।   

विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, आईईएस/ आईएसएस की परीक्षा 21 से 23 जून तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा का समय
शेड्यूल के अनुसार, यूपीएससी सीएमएस की परीक्षा 14 जुलाई को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में, सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, उम्मीदवार जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स (पेपर 1) परीक्षा देंगे। वहीं दूसरी पाली के दौरान, दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक, उम्मीदवार सर्जरी/स्त्री रोग और प्रसूति/निवारक और सामाजिक चिकित्सा (पेपर 2) परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
यूपीएससी आईईएस आईएसएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:  
  • सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-  upsconline.nic.in. पर जाएं।
  • अब होमपेज पर यूपीएससी आईईएस और आईएसएस एडमिट कार्ड के लिए उपलब्ध लिंक पर टैप करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण आईडी और रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका यूपीएससी आईईएस आईएसएस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर ले लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें