1376 हुए थे चयनित
भर्ती परीक्षा 07 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के नतीजे अगस्त में घोषित कर दिए गए थे। परीक्षा आयोग ने चयन की अगली प्रक्रिया के लिए 1,376 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया था। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 323 रिक्तियों को भरना है। चयनित/योग्य घोषित उम्मीदवारों को अगले चरण में आगे बढ़ने से पहले आयोग को अपना संपूर्ण विवरण देना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को डीएएफ फॉर्म में मांगी गई जानकारी प्रदान करनी होगी।