UPSC ESE Admit Card: कब होगी परीक्षा?
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा, 2022 का आयोजन 26 जून, 2022 को दो पाली में किया जाना निर्धारित है। परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च, 2022 को जारी कर दिया था।
UPSC ESE Mains: परीक्षा का टाइम-टेबल
26 जून, 2022 को सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-I)- 300 अंकों के लिए।
26 जून, 2022 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक - सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (पेपर-II)- 300 अंकों के लिए।
कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे e-Admit के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आएंगे।
- यहां दिखाई दे रहे ENGINEERING SERVICES (MAIN) EXAM के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।