फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CMS Result: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेक

Tue, 30 Jul 2024 09:58 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CMS Result: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
UPSC CMS 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CMS Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग 827 पदों को भरेगा। परीक्षा 14 जुलाई को आयोजित की गई थी। संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की गई थी। आयोग ने उत्तीर्ण छात्रों के रोल नंबर रिजल्ट पीडीएफ में प्रकाशित किए हैं।

यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2024 में निगेटिव मार्किंग थी। यूपीएससी सीएमएस अंकन योजना के अनुसार, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1.3 अंक काटे गए हैं।
विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया गया है, उन्हें अब चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उपस्थित होना होगा, जोकि साक्षात्कार है। 

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर जाएं।
  • यहां What's New अनुभाग को देखें।
  • यहां "Written Result: Combined Medical Services Examination, 2024" पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • सूची में अपना रोल नंबर खोजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें