संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहायक कमांडेंट यानी यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड सोमवार, 21 फरवरी, 2022 को जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने प्रवेश-पत्र संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट कमाडेंट परीक्षा 13 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली है।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। लेकिन किसी भी अंतिम मिनट की समस्या से बचने के लिए, इसे पहले डाउनलोड करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी सीआईएसएफ एसी एडमिट कार्ड 2021-22 के सभी विवरणों को ध्यान से देखें। किसी भी विसंगति या त्रुटि के मामले में संघ लोक सेवा आयोग की हेल्प लाइन पर संपर्क कर सकते हैं।