UPSC CISF AC Admit Card 2024: केन्द्र पर साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड
उम्मीदवार परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र पर यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अवश्य लेकर जाएं। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
आयोग केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) की रिक्तियों को भरने के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (Limited Departmental Competitive Examination) आयोजित कर रहा है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत भरी जाने वाली रिक्तियों की संभावित संख्या 20 है।