UPSC CAPF रिक्तियों का विवरण
यूपीएससी की तरफ से सीएपीएफ सहायक कमांडेंट भर्ती परीक्षा कुल 322 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें बीएसएफ के 86 पद, सीआरपीएफ 55 पद, सीआईएसएफ 91 पद, आईटीबीपी 60 पद और एसएसबी के 30 पद शामिल हैं। भर्ती परीक्षा 06 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी।
UPSC CAPF चयन प्रक्रिया
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
-
लिखित परीक्षा
-
शारीरिक परीक्षण
-
इंटरव्यू
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 26 अप्रैल 2023 को शुरू हुई थी। आवेदन करने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 16 मई 2023 तक थी। भर्ती परीक्षा 06 अगस्त 2023 को आयोजित की गई थी। जबकि इसका एडमिट कार्ड 14 जुलाई 2023 को जारी किया गया था। भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 26 सितंबर 2023 को जारी कर दिया गया है।