फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Recruitment 2023: सहायक लोक अभियोजक सहित कई पदों पर भर्तियां, जानें योग्यता और पात्रता शर्तें

Sat, 23 Sep 2023 04:15 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
UPSC - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC Assistant Public Prosecutor Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC) ने सहायक लोक अभियोजक और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्तूबर 2023 तक है। 

विज्ञापन

UPSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

  • सहायक लोक अभियोजक: 07 पद 

  • खतरनाक सामान निरीक्षक (Dangerous Goods Inspector): 03 पद

  • फोरमैन (Chemical): 01 पद 

  • फोरमैन (Metallurgy): 01 पद

  • फोरमैन (Textile): 02 पद

  • उप सहायक निदेशक (Forensic Science): 01 पद 

  • उप सहायक निदेशक (Lecturer): 01 पद

  • यूनानी चिकित्सक: 02 पद

UPSC Recruitment आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि महिला, एससी, एसटी, बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

विज्ञापन

UPSC Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • करिअर/विज्ञापन पर जाएं।

  • सहायक लोक अभियोजक, निरीक्षक, फोरमैन, यूनानी चिकित्सक नौकरी अधिसूचना खोजें और उस पर क्लिक करें।

  • अब अपनी पात्रता सत्यापित करें और आगे बढ़ें।

  • पंजीकरण/आवेदन पत्र पर क्लिक करें।

  • सभी विवरण सहीसे भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • अब अपने आवेदन का प्रिंट आउट ले लें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें