AIIMS Patna Recruitment 2023: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), पटना में प्रोफेसर, अतिरिक्त प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 15 दिन तक है। विज्ञापन 23 सितंबर को रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया था।
एम्स पटना में प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसर के कुल 93 पदों पर भर्तियां होनी हैं। पदों का विवरण निम्नलिखित है-
प्रोफेसर: 33 रिक्तियां
एडिशनल प्रोफेसर: 18 रिक्तियां
एसोसिएट प्रोफेसर: 22 रिक्तियां
असिस्टेंट प्रोफेसर: 20 रिक्तियां
एम्स पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है। एडिशनल प्रोफेसर और प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष निर्धारित है।
एम्स पटना में भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 2000 रुपये का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है। जबकि PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-14-ए के मुताबिक 168900 रुपये से 2,20,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।
एडिशनल प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13-ए के मुताबिक 148200 रुपये से 2,11,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।
एसोसिएट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-13-ए1+ के अनुसार 138300 रुपये से 2,09,200 रुपये तक वेतन मिलेगा।
असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को एंट्री लेवल पे मैट्रिक्स 12 के मुताबिक 1,01,500 रुपये से 1,67,400 रुपये तक वेतन मिलेगा।