फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRVUNL Admit Card: यूपीआरवीयूएनएल ने जारी किए एआरओ, लेखा लिपिक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड

Thu, 08 Sep 2022 10:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने मुख्य रसायनज्ञ, अतिरिक्त निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी और लेखा लिपिक के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
UPRVUNL Admit Card - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPRVUNL Admit Card 2022: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने मुख्य रसायनज्ञ, अतिरिक्त निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी और लेखा लिपिक के पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश के बिजली विभाग की विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

UPRVUNL Admit Card 2022: बिजली कंपनी में इतने पदों पर होनी है भर्ती

आवेदक अपने हॉल टिकट को डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा विवरण की जांच कर लें। प्रवेश पत्र में कोई विसंगति या त्रुटि पाए जाने पर उम्मीदवार तत्काल प्रभाव से अधिकारियों और हेल्पडेस्क पर संपर्क कर सुधार करवा लें। यूपीआरवीयूएनएल की कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (सीबीटी) तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जानी है।

भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 63 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 05 रिक्तियां मुख्य रसायनज्ञ के पद के लिए, 04 अतिरिक्त निजी सचिव के लिए, 09 सहायक समीक्षा अधिकारी के लिए और 45 खाता क्लर्क यानी लेखा लिपिक के लिए हैं। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

UPRVUNL Admit Card 2022: डाउनलोड करने के आसान चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीआरवीयूएनएल की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर पहुंचने के बाद उम्मीदवार करिअर टैब पर क्लिक करें।
  3. अब विज्ञापन संख्या U-47/UPRVUSA/2022 के तहत UPRVUNL में मुख्य रसायनज्ञ, अतिरिक्त निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी, लेखा लिपिक के पदों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने लॉग इन विवरण, जन्म तिथि और सुरक्षा कुंजी आदि सबमिट करनी होगी।
  5. सफलतापूर्वक लॉग इन हो जाने के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 
  6. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भविष्य के संदर्भ के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें और एक प्रति सहेज कर रखें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें