UPPSC Jobs 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लोक निर्माण विभाग, आयुष (आयुर्वेद) विभाग, प्रशासनिक सुधार विभाग, आयुष (होम्योपैथी) विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और आयुष (यूनानी) विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए पंजीकरण शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) के माध्यम से 18 नवंबर तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
उम्मीदवार 25 नवंबर तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं और 2 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न विभागों के तहत 109 रिक्तियों के लिए भर्ती करना है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू और स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर होगा।