फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: यूपीपीएससी कृषि सेवा परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, अगले महीने शुरू होगा पंजीकरण

Tue, 19 Mar 2024 03:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Agricultural Service Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग सम्मिलित कृषि सेवा परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ा एक शॉर्ट नोटिस जारी किया है। आयोग ने शॉर्ट नोटिस मे क्या बातें कही हैं, ये आप नीचे जान सकते हैं।
विज्ञापन
UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Combined Agricultural Service Exam: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित कृषि सेवा परीक्षा से जुड़ी एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। दरअसल, आयोग ने सम्मिलित कृषि सेवा परीक्षा के संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी कर ये जानकारी दी है कि परीक्षा से जुड़ा विस्तृत नोटिफिकेशन अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

UPPSC Combined Agricultural Service Exam 2024: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग कुल 268 रिक्तियों को भरेगा। आयोग ने फिलहाल शॉर्ट नोटिस जारी किया है। शॉर्ट नोटिस में कहा गया है कि भर्ती से जुड़ी विस्तृत अधिसूचना अप्रैल के प्रथम सप्ताह में जारी की जाएगी। नीचे नोटिस देख सकते हैं:

परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं
  • संयुक्त कृषि सेवा परीक्षा कार्यक्रम पर क्लिक करें।
  • परीक्षा कार्यक्रम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परीक्षा कार्यक्रम जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
  • परीक्षा कार्यक्रम का सीधा लिंक।
विज्ञापन

यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा स्थगित

इस बीच, आयोग ने संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा संभवतः जुलाई 2024 में आयोजित की जाएगी। विस्तृत कार्यक्रम उचित समय पर जारी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें