फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC APS Recruitment 2023: यूपी में अपर निजी सचिव पदों पर भर्ती की अंतिम डेट नजदीक, फटाफट भरें फॉर्म

Wed, 01 Nov 2023 06:42 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC APS Recruitment 2023: यूपीपीएससी की तरफ से अपर निजी सचिव (APS) पदों पर भर्ती चल रही है। आयोग ने करीब 10 वर्षों के बाद अपर निजी सचिव पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की समय-सीमा समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC APS Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तरफ से अपर निजी सचिव (APS) के 328 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 19 सितंबर 2023 से चल रही है। इस दौरान दो बार आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया जा चुका है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, उनेक पास एक मौका है आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाकर आखिरी तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि यूपीपीएससी ने पहले अपर निजी सचिव पदों पर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 19 अक्तूबर 2023 तक रखी थी, लेकिन फिर इसे बढ़ाकर 26 अक्तूबर 2023 तक कर दिया गया था। अब एक बार फिर से आवेदन करने की आखिरी समय-सीमा को 02 नवंबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है।

UPPSC Recruitment आयु-सीमा

यूपीपीएससी एपीएस भर्ती 2023 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यूपीपीएससी अतिरिक्त निजी सचिव परीक्षा नियम 2023 के अनुसार उम्मीदवारों को आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

UPPSC APS Vacancy शैक्षणिक योग्यता

अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को स्नातक पास होना चाहिए। इसके साथ ही न्यूनतम हिंदी शॉर्टहैंड गति 80 शब्द प्रति मिनट, कंप्यूटर पर न्यूनतम हिंदी टाइपिंग गति 25 शब्द प्रति मिनट होना आवश्यक है। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर ट्रिपल सी कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। 

विज्ञापन

UPPSC APS Vacancy आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 185 रुपये के आवेदन शु्ल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी को 95 रुपये और पीएच उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से या ऑफलाइन भुगतान ई चालान के माध्यम से कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें