UPPSC ACF-RFO Result: 7984 उम्मीदवारों ने दी थी प्रीलिम्स
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से प्रयागराज में कुल 7984 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा 03 से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। भर्ती अभियान सहायक वन संरक्षक (ACF) के एक पद और रेंज वन अधिकारी (RFO) के 15 पद के लिए आयोजित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
UPPSC ACF-RFO Result: इनका हुआ चयन
एसीएफ के एक पद पर अनारक्षित श्रेणी के मुमताज अहमद का चयन हुआ है। वहीं, आएफओ के 15 पदों के रिजल्ट में अनारक्षित श्रेणी की स्नेह लता सिंह ने टॉप किया है। मेरिट में राम अवतार सिंह को दूसरा और प्रशांत सोनी को तीसरा स्थान मिला है। इनके साथ ही अल्पना पांडेय, उत्कर्ष त्रिपाठी, पीसी मिश्रा, अविनाश सिंह, दीपक मिश्रा, शशि कुमार, श्यामू, ओम राव, माधवी त्रिपाठी, कुलदीप सहाय पंकज, शुभम कुमार सिंह एवं सम्यक का चयन हुआ है।