UPSESSB PGT 2021 Interview Schedule: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB द्वारा पीजीटी भर्ती के लिए साक्षात्कार अगले सप्ताह से शुरू होने वाले हैं। इंटरव्यू की प्रक्रिया 05 अक्तूबर से शुरू होकर 20 अक्तूबर, 2021 तक जारी रहेगी। यूपीएसईएसएसबी ने सोमवार, 27 नवंबर, 2021 को ही इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया था। इससे पहले पीजीटी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। यूपीएसईएसएसबी पीजीटी भर्ती इंटरव्यू की अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों के लिए इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए। अन्य अपडेट के लिए आप UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बता दें कि पीजीटी भर्ती परीक्षा 2021 का आयोजन UPSESSB की ओर से 17 और 18 अगस्त, 2021 को किया गया था। 24 अगस्त को फाइनल रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई थी। अंतिम परिणाम की गणना अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर की जाती है। पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती की लिखित परीक्षा जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, संस्कृत, कला, अंग्रेजी, मनो विज्ञान, गृह विज्ञान, तर्कशास्त्र, सैन्य विज्ञान और संगीत वाद्ययंत्र सहित विषयों के लिए आयोजित की गई थी। हमने नीचे परिणाम की देखने की प्रक्रिया और चरणों का उल्लेख किया है। इसके साथ ही आगे की प्रक्रिया- इंटरव्यू शेड्यूल, इंटरव्यू एडमिट कार्ड आदि की जानकारी भी दी गई है।
UPSESSB 2021 पीजीटी भर्ती का इंटरव्यू शेड्यूल