फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP PRD Recruitment: उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग में 1875 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा के मिलेगी नौकरी

Tue, 14 Jun 2022 04:32 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP PRD Recruitment: UP PRD यानी की उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा जारी की गई आर्किटेक्ट / कंसलटिंग इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
UP PRD Recruitment - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP PRD Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना कौन ही नहीं देखता। देश के कोने-कोने में करोड़ों युवा सरकारी नौकरी का सपना लिए मेहनत कर रहे होते हैं। ऐसे ही युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग सुनहरा अवसर लेकर सामने आया है। विभाग ने आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर (सिविल) के हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट prdfinance.up.gov.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UP Panchayat Recruitment 2022: इतनी है रिक्त पदों की संख्या
उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग की ओर से जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1875 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर से मेरिट सूची जारी की जाएगी। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को विभाग के अंतर्गत आर्किटेक्ट / कंसल्टिंग इंजीनियर (सिविल) के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश के हर जिले में 25 आर्किटेक्ट की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, जरूरत के अनुसार विभाग की ओर से पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।
 

UP Panchayat Recruitment 2022: आखिरी तारीख नजदीक
UP PRD यानी की उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग द्वारा जारी की गई आर्किटेक्ट / कंसलटिंग इंजीनियर (सिविल) भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बुधवार 15 जून, 2022 को निर्धारित की गई है। आवेदन करने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 15 जून, 2022 से पहले तक पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट prdfinance.up.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी दस्तावेज और जानकारी के साथ में आवेदन पत्र को भरना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें