फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL admit card 2022: सहायक समीक्षा अधिकारी और कैंप असिस्टेंट भर्ती स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र जारी

Tue, 14 Jun 2022 04:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPCL admit card 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 35 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
UPPCL Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPCL admit card 2022: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सहायक समीक्षा अधिकारी और कैंप असिस्टेंट भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इस ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और स्किल टेस्ट के लिए योग्यता प्राप्त की है, वे अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का इस्तेमाल करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र केवल ऑनलाइन माध्यम से ही उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों को ये ऑफलाइन माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

UPPCL admit card 2022: कब हुई थी परीक्षा?
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल को किया था। वहीं, 11 मई, 2022 को परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया गया था। वहीं, सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के लिए परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी, 2022 को किया गया था। इस परीक्षा का परिणाम 8 अप्रैल को जारी कर दिया गया था।  

UPPCL admit card 2022: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती के माध्यम से कुल 35 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वहीं, कैंप असिस्टेंट ग्रेड-3 भर्ती के माध्यम से कुल 49 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन दोनों ही भर्ती के लिए स्किल टेस्ट का प्रवेश पत्र अब उपलब्ध है। उम्मीदवार इसे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन

UPPCL admit card 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • सबसे पहले उम्मीदवार UPPCL की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Vacancy/Results के टैब पर क्लिक करें।
  • अब एआरओ या कैंप असिस्टेंट स्किल टेस्ट के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब प्रवेश पत्र आपको प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें