फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police (SI) Exam 2021: यूपी पुलिस (SI) के लिए अंतिम तारीख बढ़ी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UP SI) भर्ती 2021 में  आवेदन करने की तारीख बढ़ा दी है। बता दें कि इससे पहले ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी। लेकिन देश में कोरोना की वजह से बिगड़े हालातों को ध्यान में रखते हुए इसे बढ़ाकर 30 मई तक कर दिया गया है। आदेश जारी करने के साथ बोर्ड ने ये भी कहा कि महामारी की वजह से छात्रों को आवेदन के दौरान किसी तरह की दिक्कत ना हो इसलिए उन्हें एक महीने का अतिरिक्त समय दिया गया। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जो उम्मीदवार कोरोना की वजह से घर पर कैद हैं और चाहकर भी कोचिंग या किसी टीचर से मदद नहीं ले पा रहे उन्हें परेशान होने की बिलकुल भी ज़रूरत नहीं। क्योंकि ऐसे वक़्त में उनकी मदद कर सकता है safalta.com, जहाँ सिर्फ़ क्लिक से ही वो परीक्षा की घर  बैठे पूरी तैयारी कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए अभी क्लिक करें -https://www.safalta.com/demo-registration

विज्ञापन


 
आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी भी जान लें

कुल पदों की संख्या - 9534
यूपी पुलिस (SI) सिविल पुलिस- 9027
प्लाटून कमांडर - 484
पीएस एंड फायर ऑफिसर - 23

 
आपको बता दें कि यूपी पुलिस (SI) सिविल पुलिस के कुल 9027 पदों में से 3613 पद अनारक्षित हैं,  जबकि  902 पद ईडब्ल्यूएस, 2437 पद ओबीसी, 1895 एससी, 180 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

 
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी योग्य उम्मीदवारों लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। ई चालान या डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
विज्ञापन


 

कैसे करें परीक्षा की पक्की तैयारी
अगर आप भी यूपी पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं और उसके लिए मेहनत कर रहे हैं तो इसमें safalta.com आपकी काफ़ी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको UPSI स्पेशल बैच को ज्वॉइन करना होगा। जिसमें आपको को 200 घंटे से भी अधिक समय की लाइव इंटरेक्टिव क्लासेस प्रदान की जाएगी। साथ ही साथ 100  से अधिक पीडीएफ स्टडी मटेरियल, रेगुलर अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम ग्रुप और एक्सपर्ट द्वारा काउंसलिंग की भी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन


 तो देर किस बात की। इस लिंक  http://bit.ly/safaltaapp  पर अभी क्लिक करें और पुलिस की नौकरी हासिल करने का अपना सपना पूरा करें।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें