जल्द से जल्द करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर लें, क्योंकि यह काफी बड़ी भर्ती है। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवार आवेदन करेंगे, ऐसे में पोर्टल का काम बाधित हो सकता है।
UP Police Job Vacancy 2023, कुल पद
कुल 60,244 पदों में से सामान्य वर्ग के लिए 24102, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024, ओबीसी के लिए 16264, एमसी के लिए 12650 और एसटी उम्मीदवारों के लिए 1204 रिक्तियां हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
UP Police Constable Age Aelaxation: आयुसीमा में हुआ ये बदलाव
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और पीएसटी/पीईटी शामिल हैं। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट से इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वगों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।