फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHB Recruitment 2024: वरिष्ठ बागवानी अधिकारी की निकली भर्ती, जानें योग्यता और कितना मिलेगा वेतन

Tue, 26 Dec 2023 06:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

NHB SHO Recruitment 2024: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) ने वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
National Horticulture Board Jobs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

National Horticulture Board Recruitment 2024: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (NHB) ने वरिष्ठ बागवानी अधिकारी (SHO)(ग्रुप बी) के 25 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट www.nhbrec.ntaonline.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 05 जनवरी 2024 (शाम 5:00 बजे) तक है।

विज्ञापन

NHB Recruitment रिक्तियों का विवरण

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड की तरफ से वरिष्ठ बागवानी अधिकारी के 25 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके अतिरिक्त 19 रिक्तियां उप निदेशक पद के लिए हैं। राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ने कुल मिलाकर 44 पदों पर भर्ती निकाली है।

NHB SHO Recruitment आवेदन शुल्क

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

NHB SHO Recruitment आयु सीमा

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आयुसीमा 30 वर्ष, एससी/एसटी के लिए 35 वर्ष, जबकि ओबीसी-एनसीएल के लिए आयुसीमा 33 वर्ष निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

NHB SHO Recruitment वेतन

राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें