ये होगी आवेदन करने की योग्यता
यूपी सिपाही भर्ती 2021 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। महिला व पुरुष दोनों के लिए इस बार ये ही उम्र सीमा रहेगी। शैक्षणिक योग्यता के लिए 10वीं एवं 12वीं पास के सर्टिफिकेट मांगे जा सकते हैं। अधिसूचना आने के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी।
किस आधार पर होगा चयन
यूपी पुलिस विभाग में भर्ती पाने के लिए चार चरणों से उम्मीदवारों को गुजरना होगा। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मापदंड और मेडिकल परीक्षा अभ्यर्थियों को देनी होगी। सभी चार चरणों में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अंतिम योग्यता सूची में शामिल होने की जगह मिलेगी।
पुलिस उपनिरीक्षक व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक की परीक्षा 4 दिसंबर को
यूपीपीआरपीबी ने पुलिस उपनिरीक्षक(गोपनीय) व पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के पदों भर सीधी भर्ती 2020 के तहत होने वाली लिखित परीक्षा के लिए नया नोटिस जारी किया है। इसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा 4 दिसंबर 2021 एवं 5 दिसंबर 2021 को होगी। इस चयनित परीक्षा केंद्रों में दो चरणों में परीक्षा आयोजित होगी। पहला चरण सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे होगा। दूसरा चरण दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे के दौरान होगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा जनपद/नगर की सूचना पीडीएफ फाइल में भर्ती बोर्ड कू वेबसाइट पर प्रदर्शित की जा रही है। अभ्यर्थी अपना पंजीकरण संख्या अंकित कर अपनी सूुचना इस आधिकारिक वेबसाइट
uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं।