अगर आप किसी ग्रामीण इलाक में रह रहे हैं और वहीं नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। बता दें कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में 58,189 पदों पर पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में संबंधित ग्राम पंचायत का कोई भी स्थाई निवासी आवेदन कर सकता है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा पास कर ली हो। इस भर्ती में आवेदन करने वाले युवाओं को पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा, जिसे इच्छुक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा भरकर 17 अगस्त तक यानि अंतिम तारीख तक राज्य अधिकारी/ग्राम पंचायत कार्यालय अथवा विकास खंड अधिकारी के पास सब्मिट करना होगा। इसके साथ ही इस परीक्षा की तैयारी के लिए सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन 10वीं व 12वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित की गई चयन कमेटी की उपस्थिति में बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट जारी किए जाने के बाद पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति 8 से 10 सितंबर तक उक्त ग्राम पंचायत के लिए कर दी जाएगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में पंचायत सहायक के पदों पर होने वाली इस भर्ती में उम्मीदवारों के चयन के पूरे नियम बताने जा रहे हैं जो उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार और महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
अगर आप ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक बनना चाहते हैं तो भर्ती में मिलने वाले आरक्षण और वरीयता के बारे में आपको जानकारी कर लेनी चाहिए।
अगर किन्हीं दो उम्मीदवारों के शैक्षिक योग्यता में मिलने वाले अंक समान पाए जाते हैं तो जिस अभ्यर्थी की आयु अधिक होगी उसे चयन प्रक्रिया में वरीयता दी प्रदान की जाएगी।
अगर आप UPSSSC PET, SSC GD, UP SI या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए। सफलता द्वारा इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।