उत्तर प्रदेश में पंचायत सहायक के 58,189 पदों पर भर्तियां आयोजित की गई हैं। इन पदों के लिए सभी ग्राम पंचायतों के मूल निवासियों से आवेदन मंगाए गए थे, जिसके बाद इन पदों में अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को उनकी दसवीं और बारहवीं में मिले अंकों की मेरिट के आधार पर चयनित किया जाना था लेकिन कुछ अभ्यर्थियों ने इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है जिसके कारण अब इस संबंध में कोर्ट अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को करेगा। इस भर्ती में अब तक उम्मीदवारों की नियुक्ति न हो पाने का यह भी एक बड़ा कारण माना जा रहा है। लेकिन अब अनुमान है कि इस सुनवाई के बाद जल्द से जल्द चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जा सकती है। इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले FREE Current Affairs - Download Now इस स्पेशल कोर्स की मदद ले सकते हैं।
किस योजना के अंतर्गत किया जा रहा इन पदों का सृजन
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी विभाग की नीति के बारे में बताए गए संक्षिप्त विवरण में यह स्पष्ट किया गया है कि राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत ग्राम स्तर पर पंचायत भवनों का निर्माण और सहायक पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी
सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।