UP Panchayat Sahayak Recruitment 2021
- फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में 58,189 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक के पदों मे भर्ती कराई जा रही है। इसके लिए यूपी के सभी नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को मुनादी कराकर कर आवेदन मंगाए जाने को पहले ही आदेशित किया जा चुका था और ब्लॉक स्तर पर आवेदन मांगे गए थे। पंचायत सहायक के पदों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पंचायतीराज विभाग द्वारा आवेदन और चयन प्रक्रिया को लेकर कुछ नियम भी लागू किए थे, जिन्हें पूरा करनेवाले अभ्यर्थी ही इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन के पात्र माने जाएंगे। ऐसे में इन्हीं विशेष नियमों के चलते कुछ उम्मीदवारों ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में याचिका भी दायर की थी। कोर्ट द्वारा जिसकी दूसरी सुनवाई 13 अक्टूबर को रखी गई है।
इस भर्ती के बारे में कोर्ट ने पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव से कुछ सवाल भी पूछे हैं। इस भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया में फिलहाल कोर्ट द्वारा पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। हालांकि हाईकोर्ट की ओर से चयन प्रक्रिया जारी रखने के आदेश दे दिए थे। इस आदेश के बाद अब तक लगभग 42 हजार से अभी अधिक अभ्यर्थियों को चयनित किया जा चुका है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में उन चयनित हो चुके उम्मीदवारों के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे हैं। पंचायत सहायक भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले
FREE Current Affairs - Download Now इस स्पेशल कोर्स की मदद ले सकते हैं।
चयनित हो चुके अभ्यर्थी जान लें जरूरी जानकारी
यूपी में ग्राम सभा स्तर पर आयोजित की जाने वाली पंचायत सहायक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्ती में अब तक जिन उम्मीदवारों का चयन कियाजा चुका है और साथ ही उनके द्वारा अनुबंध पत्र भी जमा कराया जा चुका है ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अब कंप्यूटर चालन व उससे जुड़े आधारभूत कामों की जानकारी करनी शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही साथ कंप्यूटर पर टंकण आदि का भी अभ्यास शुरू कर देना चाहिए। हालांकि नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को विभाग की ओर से कुछ निर्धारित समयसीमा की ट्रेनिंग मुहैया कराई जाएगी लेकिन यह अभ्यास उम्मीदवारों के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सेलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही
सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी
सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।