फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Home Guard Recruitment 2021: अगर आप भी करना चाहते हैं होमगार्ड भर्ती में आवेदन, तो जान लें स्थानीय निवासी होने वाला ये जरूरी नियम

सार

UP Home Guard Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में सिपाही के बड़ी संख्या में पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही इसकी भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश होम गार्ड भर्ती 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की बात हो या फिर शहरों में ट्रैफिक का सुगम संचालन, इन सभी कामों में होमगार्ड स्वयंसेवकों की बड़ी संख्या में भागीदारी साफ दिखाई देती है। होमगार्ड विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से राज्य में लगभग 1 लाख 18 हजार होमगार्ड सिपाहियों की संख्या स्वीकृत है। लेकिन विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में अभी केवल 90 हजार होमगार्ड ही कार्यरत हैं। ऐसे में यूपी को अभी कम से कम 30 हजार होमगार्ड सिपाहियों की जरूरत महसूस हो रही है। इसीलिए प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही यूपी में हजारों की संख्या में होमगार्ड सिपाही भर्ती को हरी झंडी दिखाई जा सकती है।

विज्ञापन

हालांकि अभी तक इस भर्ती को लेकर होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नही की गई है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। साथ ही अगर आप होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के द्वारा चलाए जा रहे इस FREE UP HomeGuard Course कोर्स को अभी Subscribe कर सकते हैं और अपने एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन और बेहतर तैयारी कर सकते हैं। 

क्या है आवेदन से जुड़ा जरूरी नियम 
होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती संबंधी जारी जानकारी के अध्याय-2 में यह स्पष्ट रूप से बताया गया है कि होमगार्ड स्वयंसेवक की भर्ती में आवेदन करने के लिए यह अनिवार्य है कि ग्रामीण क्षेत्र का अभ्यर्थी उसी विकास खंड का सामान्य निवासी हो, जिस विकास खंड की कंपनी में उसे भर्ती किया जाना है। शहरी क्षेत्र का अभ्यर्थी या तो उसी नगर क्षेत्र का सामान्य निवासी हो जिस नगर क्षेत्र की कंपनी में उसे भर्ती किया जाना है अथवा अस्थायी रूप से उस नगर क्षेत्र में आकार बस गया हो। भर्ती में आवेदन के समय स्थाई निवासी होने के लिए उम्मीदवारों को निवास प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करना पड़ता है। इसके अलावा और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए आयोजित की जाने वाली नई भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन


करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें