अगर आप भी उत्तर प्रदेश में होने जा रही होमगार्ड सिपाही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए इस भर्ती से जुड़ी बेहद ही खास जानकारी लेकर आए हैं। प्रतियोगी उम्मीदवारों को बता दें कि यूपी में जल्द ही 40 हजार होमगार्ड सिपाही पदों पर भर्ती कराए जाने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इस भर्ती में दसवीं पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को शामिल होने का मौका दिया जाना है। हालांकि, अभी तक इस संबंध में विभाग की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार की संस्तुति मिलने के बाद जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत किए जाने का एलान किया जा सकता है।
|
शारीरिक मापदंड |
पुरुष अभ्यर्थी |
महिला अभ्यर्थी |
|
ऊंचाई |
168 सेमी |
150 सेमी |
|
दौड़ |
5 किमी 24 मिनट में |
2.5 किमी 18 मिनट |
|
सीना |
80 से 85 सेमी |
माप से बाहर रखा जाएगा |
|
लम्बी कूद |
12 फीट |
8 फीट |
यह सभी आंकड़े विभिन्न अर्धसैनिक बलों के आधार पर बताए गए हैं। इस संबंध में स्पष्ट जानकारी होमगार्ड के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद उपलब्ध करा दी जाएगी।
आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक पात्रता : होम गार्ड अथवा गृह रक्षक के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 10 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
इन दिनों सरकरी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के पास बेहद ही शानदार मौका है। सफलता डॉट कॉम की ओर से कई प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk आदि की पक्की तैयारी कराने के लिए फ्री कोर्सेस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन फ्री कोर्सेस से जुड़ने के लिए अभ्यर्थियों को अभी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता एप डाउनलोड कर लेना चाहिए।