Safalta.com - UP Diploma in Elementary Education 2021
- फोटो : social media
अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और सरकारी टीचर की नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अब आपका ये सपना अब जल्द पूरा होने वाला है। आज हम इस आर्टिकल में आपके साथ एक अहम जानकारी साझा करने जा रहे हैं। बता दें कि हाल में परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) द्वारा एक विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके अनुसार इस वर्ष होने वाली डी.एल.एड प्रशिक्षण के लिए चयन प्रक्रिया की जल्द ही शुरुआत की जाएगी। इस कोर्स में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया का आधिकारिक नोटिफिकेशन 15 जुलाई को और 20 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस बार यूपी डी.एल.एड प्रशिक्षण में प्रवेश करने के लिए 10 अगस्त तक आवेदन पंजीकरण किया जा सकता है जबकि आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से भरने और फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त निर्धारित की गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।
कौन कर सकता हैं आवेदन
इस प्रशिक्षण कोर्स वे अभ्यर्थी ही आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में बैचलर डिग्री पूरी कर ली हो। इस संबंध में और ज्यादा जानकारी के लिए डी.एल.एड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर लेना चाहिए।
कैसे डाउनलोड करें PET की फ्री ई-बुक
इसके अलावा यदि उम्मीदवार Super TET, CTET, बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी Safalta.com के जरिए चलाए जा रहे
फ्री कोर्सेज को ज्वॉइन कर कर सकते हैं जहां ऑनलाइन माध्यम से लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीडीएफ नोट्स एकदम निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा अगर अभ्यर्थी UPSSSC PET परीक्षा या किसी भी प्रतियोगी एग्जाम की फ्री में पक्की तैयारी व कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो अभी एक्सपर्ट द्वारा डिजाइन की गई
फ्री ई-बुक भी डाउनलोड कर सकते हैं या डाउनलोड करें
Safalta App।