अगर आपके अंदर भी देश की सेवा और सीमाओं की सुरक्षा करने का जज्बा है तो अब आपका यह सपना जल्द ही पूरा हो सकता हैं। बता दें कि इन दिनों सेना ने एनसीसी पुरुष 49 इंट्री व एनसीसी महिला 49 इंट्री के कुल 55 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी पात्रता की जांच कर इन वैकेंसियों के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं जिसमें 16 जून से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है जोकि अंतिम तारीख 15 जुलाई तक जारी रहेगी। साथ ही अधिक जानकारी के लिए सेना की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा यदि उम्मीदवार बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी Safalta.com द्वारा चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां ऑनलाईन माध्यम से लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीडीएफ नोट्स एकदम निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं।
योग्यता
अगर आप एनसीसी पुरुष 49 इंट्री व एनसीसी महिला 49 इंट्री भर्ती के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में 50 प्रतिशत के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एनसीसी में ‘सी’ कैटेगरी का प्रमाणपत्र भी होना अनिवार्य है।
आयुसीमा व आवेदन शुल्क
इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 1 जुलाई 2021 से 19 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष ही होनी चाहिए। इस भर्ती में आवेदन करने वाले किसी भी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं जमा करनी होगी।
कैसे करें फ्री में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अगर उम्मीदवार बैंक, पुलिस, एसएससी, रेलवे, एयरफोर्स, एनडीए, पॉलिटेक्नीक, जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी करना चाहते तो अभी Safalta के जरिए चलाए जा रहे
फ्री कोर्स को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां ऑनलाईन माध्यम से लाइव क्लासेस के जरिए प्रतियोगी छात्रों की तैयारी कराई जा रही है। साथ ही एक्सपर्ट फ़ैकल्टी द्वारा तैयार किए गये सैकड़ों पीसीएफ नोट्स एकदम निशुल्क मुहैया कराए जा रहे हैं। इसके अलावा यदि प्रतियोगी परीक्षार्थी को अपनी आने वाली परीक्षाओं की फ्री में पक्की तैयारी व कंप्लीट रिवीजन करना चाहते हैं तो अभी अपने एग्जाम की
फ्री ई-बुक डाउनलोड कर सकते हैं।