फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022: क्या यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती के साथ फायरमैन के पदों पर भी आवेदन कर सकेंगी महिला अभ्यर्थी, जानिए क्या है पूरी जानकारी

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा पुलिस विभाग में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 व फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी जल्द ही इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरु कर सकता है।  
विज्ञापन
महिला पुलिसकर्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में आरक्षी नागरिक पुलिस के 26,210 पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कभी भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती में न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी कर चुके उम्मीदवारों को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा, जिसके लिए अधिकतम आयु 22 वर्ष की उम्र निर्धारित की जा सकती है। आयु की गणना कब से की जाएगी इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है। यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इस भर्ती के अंतगर्त 172 फायरमैन के पद भी भरे जाएंगे। इन सभी जवानों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस, शारीरिक मापदंड व मेडिकल परीक्षण के बाद किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जानकारी भर्ती के लिए जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में साझा कर दी जाएगी। हालांकि नोटिफिकेशन कब तक जारी किया जाएगा इस संबंध में अभी कुछ भी कहना मुश्किल होगा। इसलिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी। इसके अलावा अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable Online Coaching- Join Now  को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।   

क्या महिला अभ्यर्थी फायरमैन के लिए कर सकेंगी आवेदन 

यूपी पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस के अलावा फायरमैन के पदों पर भी भर्ती कराई जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपनी रुचि व योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों को वरीयता क्रम में भरने का प्रावधान रखा जा सकता है। यूपी पुलिस के फायर ऑफिसर, पीएसी जैसी कई भर्तियों की योग्यता को देखने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि सिपाही भर्ती के साथ आयोजित की जाने वाले फायरमैन के लिए भी केवल पुरुष उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, अभी तक इससे जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आयी है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन जारी किए जाने का इंतजार करना होगा।   

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:    
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें    
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें    
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें    
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

कैसे व कितने अंकों का होगा एग्जाम  

यूपी आरक्षी नागरिक पुलिस व फायरमैन पद के लिए आयोजित की जाने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर बेस्ड यानि ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। जिसकी ऑफिशियल जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी टेंडर नोटिस में  साझा कर दी है।गौरतलब हो कि साल 2018 में हुई कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी। इसमें प्रश्नों की संख्या 150 होगी। जिसके प्रत्येक सही सवाल का जवाब देने के लिए 2 नंबर दिए जाएंगे, जबकि गलत आन्सर के लिए एक चौथाई अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाती है। ऐसे में उम्मीदवारों को इस एग्जाम की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। इसके लिए अभ्यर्थी सफलता डॉट कॉम पर जाकर खास यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल बैच कोर्स को सबस्क्राइब कर सकते हैं।  

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप  सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें