फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Constable Recruitment 2022 : कॉन्स्टेबल भर्ती में हो सकती है कितने किलोमीटर की दौड़ और क्या रह सकती है न्यूनतम हाइट की सीमा, जानें यहाँ

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए इस वक्त परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में इस भर्ती के लिए परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है और इसके बाद आचार संहिता खत्म होते ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में कॉन्स्टेबल भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा किया जाता है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं, अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable FREE Mock Test - Attempt Here से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

कितने किलोमीटर की दौड़ में लेना पड़ सकता है हिस्सा :

उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 25 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी थी। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वर्तमान भर्ती में भी चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को इतनी ही दूरी की दौड़ लगानी पड़ सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को इसकी तैयारी आज से ही शुरू कर देनी चाहिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:     
कांस्टेबल सिलेबस- पढ़ें     
कांस्टेबल एलिजिबिलिटी: देखें     
कांस्टेबल मॉक टेस्ट: एटेम्पट करें     
वार्षिक करेंट अफेयर्स- डाउनलोड करें  

न्यूनतम कितने हाइट की पड़ सकती है जरूरत :

कॉन्स्टेबल की पिछली भर्ती में सामान्य/अन्य पिछडे वर्गों और अनुसूचित जातियों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 168 सेन्टीमीटर थी जबकि अनुसूचित जनजाति के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 160 सेन्टीमीटर थी। वहीं, सामान्य / अन्य पिछड़े वर्गों तथा अनुसूचित जातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 152 सेन्टीमीटर तथा अनुसूचित जनजातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम हाइट 147 सेन्टीमीटर थी। वर्तमान कॉन्स्टेबल भर्ती में भी न्यूनतम हाइट सीमा इतना ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, इस संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी।

क्या होगी चयन प्रक्रिया :

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से गुजरना होगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन तथा शारीरिक माप परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में हिस्सा लेना होगा। साथ ही इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट में भी हिस्सा लेना होगा।

यूपी पुलिस में निकली 1300 से ज्यादा पदों पर भर्ती

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें