UKSSSC Vacancy: रिक्ति विवरण
सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर है। इन पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29 हजार 200 रुपये से लेकर 92 हजार 300 रुपये का वेतन दिया जाएगा। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी - 3
- पर्सनल असिस्टेंट - 29+207
- स्टेनोग्राफर /पीए - 15
- डाटा एंट्री ऑपरेटर - 3
- पीए /स्टेनोग्राफर - 2
महत्वपूर्ण तारीखें
यूकेएसएसएससी के इन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार ये तारीखें उम्मीदवारों के लिए आवश्यक हैं।
- आवेदन प्रारंभ- 24 सितंबर
- आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 14 अक्तूबर
- सुधार विंडो खुलने की तिथि- 18 अक्तूबर
- सुधार विंडो बंद होने की तिथि- 21 अक्तूबर
पात्रता मानदंड
अपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित है। इस पद के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास है।
वैयक्तिक सहायक के पद के लिए आयुसीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष निर्धारित है और शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें।
आवेदन शुल्क
इन पदों के आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को जनरल, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।