HPCL Recruitment 2024: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के बीच साझेदारी वाली एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट इंजीनियर और विभिन्न क्षेत्रों में इंजीनियरिंग के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hrrl.in. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अक्तूबर, 2024 है।
| पद का नाम | रिक्तियां | सैलरी (रुपयों में) |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी) | 37 | 30,000-1,20,000 |
| जूनियर एग्जीक्यूटिव (मैकेनिकल) | 04 | 30,000-1,20,000 |
| असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर | 02 | 40,000-1,40,000 |
| असिस्टेंट इंजीनियर - केमिकल (प्रोसेस) | 12 | 40,000-1,40,000 |
| इंजीनियर - मैकेनिकल | 14 | 50,000-1,60,000 |
| इंजीनियर - कैमिकल (प्रोसेस) | 27 | 50,000-1,60,000 |
| इंजीनियर - फायर एंड सेफ्टी | 04 | 50,000-1,60,000 |